Subscribe for notification

फर्जी पहचान बनाकर देहरादून में 5 साल तक रही बांग्लादेशी महिला,पति हैरान – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी दून में फर्जी पहचान बनाकर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि वह इतने सालों तक खुद को भारतीय नागरिक बताती रही और यहां तक कि एक युवक के साथ पति-पत्नी की तरह रहते हुए आधार कार्ड भी बनवा लिया। फिर भी उसका राज किसी को पता नहीं चला।
 
कोविड काल में अवैध तरीके से भारत पहुंची
पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना असली नाम बबली खातून (28) बताया। वह बांग्लादेश की रहने वाली है और 2021 में कोविड के दौरान अवैध रूप से सीमा पार कर भारत पहुंची थी।इसके बाद वह सीधे देहरादून आ गई और यहां नई पहचान बनाकर खुद को भूमि शर्मा बताने लगी।
 
भारतीय बनकर आधार कार्ड तक बनवा लिया
साल 2022 में बबली ने अधोईवाला, सहस्रधारा रोड का पता दिखाकर आधार कार्ड बनवाया। इस कार्ड में उसने खुद को दिनेश दीपक बहुगुणा की पत्नी लिखवाया था।
पुलिस के अनुसार, दीपक बहुगुणा से उसकी मुलाकात दून में ही हुई थी। बातचीत बढ़ी और फिर दोनों एक साथ रहने लगे।2023 में दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे, लेकिन दीपक को भी कभी शक नहीं हुआ कि उसकी पत्नी भारतीय नहीं है।
 
अलग होने के बाद खुला राज
पुलिस ने बताया कि दीपक और भूमि (बबली) के रिश्ते पिछले साल खराब हो गए थे जिसके बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि महिला ने अपनी जाली पहचान को जारी रखा। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने पटेलनगर के आशीर्वाद एन्क्लेव से उसे गिरफ्तार किया। उसकी असली पहचान सामने आने के बाद पुलिस अब पता लगा रही है कि वह यहां किसके संपर्क में थी और क्या गतिविधियां कर रही थी।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Govt action awaited in case of enemy properties in U’khand

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…

27 minutes ago

Parking for 1,082 vehicles at 11 new sites soon in U’khand to ease traffic jams

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…

37 minutes ago

Convocation is not just a degree, but a journey from Self-Realization to Nation-Building: Gov

my uttarakhand news Bureau  Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…

49 minutes ago

GBPUAT VC Prof Chauhan awarded by Indian Dairy Association

my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…

60 minutes ago