Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में विधायकों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाई सुविधाएं; पेंशन भी बढ़ी – Uttarakhand

Uttarakhand MLAs are having a great time, government has increased facilities; pension has also increasedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में सरकार ने विधायकों की सुविधाएं और पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में विधायी विभाग के उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। पूर्व विधायकों को अब प्रतिमाह 60 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। पहले उन्हें हर महीने 40 हजार रुपये पेंशन मिलती थी। इसके अलावा पूर्व विधायक के फिर से निर्वाचित होने पर उन्हें पेंशन में प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 31 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।ये फैसले भी लिए गए● परिवहन विभाग में एआरटीओ के 10 पद सृजित करने को हरी झंडी।● राज्य सेक्टर की मौन पालन योजना के तहत सब्सिडी अब ज्यादा मिलेगी।● सेब की अति सघन बागवानी योजना के तहत तीन चरणों में सब्सिडी।● सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को किसानों के बकाया भुगतान को 388 करोड़ गारंटी देने की मंजूरी।● ब्रिडकुल में प्रबंध निदेशक और मुख्य महाप्रबंधक की अर्हताओं में शिथिलता।● उत्तराखंड सामान्य औद्योगिक विकास नियंत्रण विनियम-2022 में संशोधन।● यूसीसी के बाद न्यायिक कार्यों में वृद्धि के मद्देनजर कोर्टों में कार्मिक संवर्ग के 137 पदों का इजाफा।● ग्राम पंचायतों में वनाग्नि से सुरक्षा के लिए समितियों को 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।● उत्तराखंड सड़क सुरक्षा नीति 2025 पर कैबिनेट की मुहर।● आदि कैलाश एवं ओम पर्वत दर्शन सेवा पायलट प्रोजेक्ट में तीन माह के लिए बढ़ाई सब्सिडी।● अपणि सरकार परियोजना के तहत कंप्यूटरीकृत प्रमाणपत्रों और अन्य नागरिक सेवाओं के शुल्क निर्धारण व बंटवारे को मंजूरी।मोबाइल फोनराज्य में विधायकों को अब मोबाइल फोन भी दिए जाएंगे। विधायक को निर्वाचित होने पर पूरे कार्यकाल में एक बार 25 हजार रुपये तक का मोबाइल फोन मिलेगा। अभी तक विधायकों को मोबाइल फोन के लिए आठ हजार रुपये दिए जाते थे। साथ ही यात्रा भत्ते के रूप में विधायकों को अब चार रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। ईंधन भत्ता पूर्व विधायकों के लिए पेट्रोल-डीजल की मद में भी बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें इस मद में 22,500 रुपये की जगह अब 26,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।दरअसल सरकार ने गैरसैंण में आयोजित हुए विधानसभा सत्र में विधायकों की वेतन-भत्तों में इजाफा किया था। इसके बाद से पूर्व विधायक भी पेंशन व सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिस पर अब कैबिनेट ने पूर्व विधायकों की पेंशन व कुछ सुविधाएं बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।अन्य सुविधाएंलेखन सामग्री के लिए भी अब विधायकों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। अभी तक उन्हें विधानसभा की ओर से 100 लेटरहेड और 100 लिफाफे दिए जाते थे। साथ ही यदि कोई विधायक रेलवे कूपन खर्च नहीं कर पाते हैं तो उन्हें उसके बदले नकद भुगतान किया जाएगा। विदित है कि विधायकों को 40 हजार रुपये कीमत के रेलवे कूपन दिए जाते हैं। अब इनके खर्च न होने पर बाकी रकम नकद दी जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

3 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

4 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

9 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

10 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

10 hours ago