देहरादून : राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से 19 वर्षीय एलएलबी छात्रा प्रज्ञा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा देहरादून के सरोवर होटल के पास हुआ, जहां कार ने पीछे से टक्कर मारी और फिर चालक मौके से फरार हो गया।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 23 अक्टूबर की शाम हुआ, जब प्रज्ञा दिल्ली से बस द्वारा देहरादून लौटी थीं। बस से उतरने के बाद वह पैदल जा रही थीं कि अचानक एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रज्ञा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाज़ुक बताया और आईसीयू में भर्ती किया गया। सूत्रों के अनुसार, प्रज्ञा अभी भी कोमा में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रज्ञा देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी की छात्रा हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और अकेली मां तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब बेटी के इस हाल ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।
आईसीयू के बाहर बैठी प्रज्ञा की मां अपनी बेटी की सलामती की दुआ कर रही हैं। परिवार और मित्र अस्पताल में लगातार मौजूद हैं।
आरोपी कार चालक फरार
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

16 minutes ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

22 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

29 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

32 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

35 minutes ago