सावधान :उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

मई माह में उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने खूब रंग दिखाये ,जहाँ लगातार बारिश से पहाड़ी इलाकों में ठंड से मौसम है ।वहीँ मैदानी क्षेत्रों में कुछ दिनों से बहुत तेज गर्मी पड़ रही ।वहीं शनिवार को भी राज्य के ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना ह
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्यभर में यह खराब मौसम 27 मई तक बना रह सकता है। इस दौरान विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी मार्गों पर सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, किसानों को भी फसलों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि और भारी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मौसम की इस स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी लेने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

1 hour ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

2 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

6 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

7 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

11 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

12 hours ago