Categories: hindiUttarakhand

सावधान! उत्तराखंड में ठीक नहीं मौसम के इरादे, इन जिलों में कहर बनकर बरसेगी बारिश – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून : Uttarakhand Weather Today: यूपी में कई जगह पर गर्मी से बुरा हाल है तो वहीं उत्तराखंड में भी झमाझम बारिश से राहत नहीं मिल रही है. अगले कुछ दिनों तक रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश के दौर भी हो सकते हैं. लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।बारिश का येलो अलर्टमौसम विभाग ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.साथ ही अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना भी जताई है. कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.करीब 51 लिंक मोटर मार्ग बंदउत्तरकाशी में कल रात हुई भारी बारिश के कारण जगह जगह नुकसान की खबर है. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी, नेतला, डबरानी, सोनगाड़ के पास भू–धंसाव/ लैंड स्लाइडिंग के कारण बंद हो गया है. यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जंगल चट्टी के पास बंद है. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कोBROऔर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कोNHविभाग खोलने में जुटा है. जनपद में करीब 51 लिंक मोटर मार्ग बंद हैं. भटवाड़ी और बड़कोट तहसील के अंतर्गत दोनों तहसीलों में 11-11 केवी की विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से दोनों तहसीलों की दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है. जनपद में हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं.गर्जन के साथ आकाशीय बिजलीपिछले कई दिनों तक लगातार मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को तेज धूप खिली. भारी बारिश से फ़ौरी राहत भी मिली हालांकि दोपहर के बाद बादल मंडराने लगे और शाम के समय हल्की बौछारें भी पड़ी. आज मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है. पिछले दिनों हो रही बारिश के रफ्तार धीमी पड़ने के बाद मौसम में बदलाव आ गया है. हालांकि मंगलवार को कुछ देर की धूप निकलने पर भी उमसभरी गर्मी परेशान कर रही है.फिलहाल बारिश का दौर थमने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. अगर इसी तरह से आगे भी बारिश होती रहेगी तो इस बार खासी ठंड पड़ने की भी संभावना है.मानसून के मूड में इतना बदलाव क्योंएक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार मानसून में लगातार फ्लक्चुएशन देखने को मिल रहा है. कभी नमी वाली हवाएं ज्यादा एक्टिव हो रही हैं, तो कभी दूसरे कारणों के चलते मौसम पल-पल बदल रहा है. इसलिए मौसम विभाग ने कहा है कि लोगों को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए. पहाड़ी रास्तों पर सफर करने से पहले मौसम का हाल ज़रूर चेक करें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

53 seconds ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago