सावधान ! चंद लाईक और कॉमेंट के लिए केदारनाथ मार्ग का वीडियो बार बार वायरल करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही – myuttarakhandnews.com
Skip to content
अक्सर हम देखते है कि सोशलमीडिया पर अचानक कुछ वीडियो ,फ़ोटो या पोस्ट हमारे सामने आजाती है ,और हम भी बिना जांच पड़ताल किये उन सबको आगे बढ़ा देते है ।लेकिन सभी लोगों को किसी भी चीज को वायरल होने करने से पहले सोचना चाहिए ।हॉल फिलहाल में जहाँ केदारनाथ में हज़ारों यात्री भूस्खलन और बादल फटने की वजह से फंस गये थे उसी समय कुछ शरारती तत्वों द्वारा 2023 का एक वीडियो केदारनाथ का बता कर वायरल कर दिया ,जिस वीडियो में घोड़ा संचालकों द्वारा यात्रियों पर मारपीट की जा रही थी ।कई बार तो इस वीडियो का वायरल करने वाले महानुभावों ने अलग-अलग धर्मों का रंग देकर इस वीडियो के साथ अलग-अलग कैप्शन लगाकर भड़काऊ तरीके से प्रस्तुत कर दिया।उत्तराखंड पुलिस की रुद्रप्रयाग शाखा ने स्पष्ट किया है कि” वीडियो दिनांक 10 जून 2023 को केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग में भीमबली क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना से सम्बन्धित है। शिकायतकर्ता द्वारा केदारनाथ यात्रा पूर्ण करने के उपरान्त दिनांक 12 जून 2023 को केदारनाथ से वापस आने पर कोतवाली सोनप्रयाग पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस के स्तर से तत्समय ही कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 नाबालिग के सम्बन्ध में अलग से आवश्यक कार्यवाही की गयी। इस घटना में शामिल रहे सभी युवक जनपद रुद्रप्रयाग के स्थानीय निवासी हैं।पंजीकृत अभियोग में पुलिस के स्तर से आरोप पत्र सम्बन्धित मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया है।इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि इसी वर्ष के माह अगस्त में एक यूजर द्वारा एक्स (ट्विटर) पर इस वीडियो को भड़काऊ तरीके से प्रस्तुत किया गया जिस पर पुलिस के स्तर से अभियोग पंजीकृत किया गया है।इस सम्बन्ध में पुनः स्पष्ट किया जाता है कि इस वीडियो को हाल के दिनों का बताकर व भड़काऊ रंग देकर वायरल न करें, अन्यथा की दशा में ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी
Post Views: 11
Post navigation
error: Content is protected !!
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…