मुनस्यारी। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। तेजम तहसील के बोरागांव के कांपा तोक में मंगलवार को खेत में काम कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय बसंती देवी, पत्नी त्रिलोक सिंह, खेत में काम कर रही थीं जब झाड़ियों से अचानक निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
हमले के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर राजस्व पुलिस और थाना नाचनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नाचनी कानूनगो बसंत लोहनी ने बताया कि बसंती देवी गांव में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति और बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं।
थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व भालू को पकड़ने की मांग की है।
Post Views: 2
Post navigation
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…