चमोली जिले के थराली ब्लॉक के सगवाड़ा गांव में देर शाम एक भालू ने अचानक एक ग्रामीण पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय घायल व्यक्ति खेतों में घास लेने गया था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक भालू जंगल की ओर भाग चुका था।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हमले में उसके चेहरे और आंख पर गहरी चोटें आई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के आसपास पिछले कई दिनों से भालू के दिखने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है और शाम के बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि घायल व्यक्ति धन सिंह (56) खेत में घास लेने गया था, तभी घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला बोल दिया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और राजस्व विभाग को दी गई।
राजस्व उप निरीक्षक रोबिट सिद्दीकी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने और क्षेत्र में सक्रिय भालुओं के आतंक से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वन विभाग ठोस कदम नहीं उठाता, गांव में भय का माहौल बना रहेगा।
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…