टिहरी : टिहरी जिले में भालू के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सरुणा केमर गांव का है, जहां जंगल में घास काटने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सरुणा केमर गांव निवासी टीकाराम जोशी जंगल में घास काटने गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में टीकाराम जोशी के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…