जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल – myuttarakhandnews.com

पोखरी: विकासखंड पोखरी में एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। बुधवार को घास लेने जंगल गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिसके बाद वह गंभीर हालत में जंगल में पड़ी मिली।ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने उन्हें खोज निकाला।
शाम तक वापस नहीं लौटी, गाँव में बढ़ी चिंता
पाव गांव की 42 वर्षीय रामेश्वरी बुधवार की सुबह घास लेने जंगल गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार और ग्रामीणों को चिंता हुई।जिसके बाद स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम तुरंत जंगल में उनकी तलाश में जुट गए, मगर अंधेरा होने के कारण खोज अभियान को रोकना पड़ा।
सुबह दोबारा तलाश, पेड़ के सहारे घायल मिलीं
गुरुवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान जंगल के अंदर रामेश्वरी एक पेड़ के सहारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं।भालू के हमले में उनके चेहरे और मुंह पर गहरी चोटें आई थीं।
अस्पताल में भर्ती, हालत चिंताजनक
ग्रामीणों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

56 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

2 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago