चमोली । चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में एक डरावनी घटना सामने आई , जहां अचानक एक भालू स्कूल परिसर में घुस आया। भालू को देखकर स्कूल में अफरातफरी मच गई और बच्चे डर के मारे कक्षाओं में छिप गए। इसी दौरान कक्षा छह का छात्र आरव भालू की चपेट में आ गया। भालू उसे उठाकर झाड़ियों की ओर ले गया, हालांकि बच्चों ओर शिक्षकों ने बच्चे की जान बचा ली।
ये घटना सोमवार सुबह चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में घटित हुई । जब स्कूल में अचानक भालू घुस आया और कक्षा में पड़ रहे एक बच्चे को उठा ले गया ।
घटना के समय भालू ने कक्षा का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। इस भयावह मंजर को देखकर बच्चे रोने लगे और पूरे स्कूल में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी स्कूल के एक छात्र पर रास्ते में भालू ने हमला किया था।हालांकि, शिक्षकों और अन्य बच्चों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और भालू के पीछे दौड़ पड़े। उनकी तत्परता से आरव को झाड़ियों से सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चे के शरीर पर नाखूनों के निशान हैं, लेकिन उसकी जान बच गई ।
Post Views: 6
Post navigation
नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…
सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…
देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…