Categories: hindiUttarakhand

दिवाली से पहले उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जा सकती है PCC चीफ माहरा की कुर्सी – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी: उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी तेज हो गई है। दीपावली से पहले प्रदेश के 20 संगठनात्मक जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति तय मानी जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने 15 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें नए जिलाध्यक्षों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को हटाने की भी चर्चा है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय आब्जर्वरों की रिपोर्ट के आधार पर आधे से अधिक जिलाध्यक्षों की कुर्सी पर संकट मंडरा रहा है। एआईसीसी ने सितंबर महीने में प्रदेश की राजनीतिक नब्ज परखने के लिए 26 ऑब्जर्वर भेजे थे। इन ऑब्जर्वरों ने एक से 30 सितंबर तक सभी जिलों का दौरा कर 15 जिलाध्यक्षों और सात महानगर अध्यक्षों के दावेदारों पर रिपोर्ट सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा ने कहा कि एआईसीसी ने 15 अक्टूबर को प्रदेश के सीडब्ल्यूसी और सीईसी सदस्यों की बैठक बुलाई है। दीपावली से पहले प्रदेशभर के 20 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों के नाम फाइनल कर लिए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बदलने की भी सुगबुगाहट तेजप्रदेश कांग्रेस में सबसे बड़ी चर्चा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के पद को लेकर है। माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी तीनों कुमाऊं से हैं। संगठनात्मक संतुलन को पार्टी गढ़वाल से नया अध्यक्ष बनाने या गढ़वाल के किसी वरिष्ठ विधायक को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह इस दौड़ में आगे हैं।
इन्हें किया आमंत्रित15 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) सदस्य हरीश रावत, गणेश गोदियाल, काजी निजामुद्दीन, केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) सदस्य करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को आमंत्रित किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

13 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

14 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

14 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago