होली से पहले उत्तराखंड-हिमाचल में बरसेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली: होली से पहले देश के कई इलाकों में एक बार फिर बारिश का असर देखने को मिल सकता है. जम्मू‑कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है और दिन के समय गर्मी का असर महसूस होने लगा है.
मौसम पूर्वानूमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में केरल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण और आंतरिक तमिलनाडु जैसे कई इलाकों में बारिश हुई है. इसके अलावा तटीय ओडिशा और तेलंगाना में हल्की बारिश का असर रहा है.
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई. होली से पहले कई इलाकों में एक बार फिर बारिश का असर देखने को मिल सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में आसमान ज्यादातर साफ रहने वाला है. 27 फरवरी 2026 को सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है.कल अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है.
न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 5.0°C तक ज्यादा रह सकता है. 28 फरवरी 2026 को भी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 32°C तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहेगा.
वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2°C से 4°C तक की बढ़ सकता है

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

1 hour ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

6 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

7 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

7 hours ago