आज घर से निकलने से पहले देखे रूट,मोहर्रम पर जुलूस के दृष्टिगत यातायात रुट डायवर्ड – myuttarakhandnews.com

अगर आप कल यानी 26 जून को किसी काम से या नौकरी पेशा की वजह से बाहर निकल रहे हैं, तो रूट प्लान देखकर ही निकलें. नहीं तो आपकी फजीहत हो सकती है. क्योंकि, मुहर्रम या मोहर्रम जुलूस को लेकर दून पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है. ताकि, आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े.
दरअसल, 26 जून यानी शुक्रवार को देहरादून शहर में दोपहर 2 बजे से मुहर्रम पर जुलूस निकाली जाएगी. इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाएगा. ऐसे में इन रूटों पर डायवर्जन प्लान देखकर ही सफर करें. इसके लिए अहम मार्गों पर जुलूस निकलने के दौरान रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है.
समय 14.00 बजे
 
1. जुलूस के ईसी रोड़ से प्रस्थान करने पर ईसी रोड़ की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा, यूकेलिप्टस चौक,बेनी बाजार,सर्वे चौक से यातायात डायवर्ट किया जायेगा ।
 
2. जुलूस के सर्वे चौक पास करने पर ईसी रोड़ का यातायात सामान्य किया जायेगा व सर्वे चौक से परेड ग्राउण्ड की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात क्रास रोड़ से बुद्धा चौक होते हुए जायेगा ।
 
3. परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कान्वेन्ट तिराहा,लैन्सडॉन चौक की ओर मोहर्रम का जुलूस जायेगा जिस दौरान जुलूस के सापेक्ष कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात सर्वे चौक की ओर भेजा जायेगा ।
 
4. जुलूस लैन्सडॉन चौक से दर्शनलाल चौक जाने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य कर दिया जायेगा, व लैन्सडॉन दर्शनलाल चौक की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा ।
 
5. दर्शनलाल चौक,तहसील चौक,इनामुल्ला बिंल्डिंग की ओर जुलूस जाने पर जुलूस के पीछे कोई यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात दर्शनलाल चौक,बुद्धा चौक,दून चौक, द्रोण होटल कट की ओर भेजा जायेगा ।
 
6. इनामुल्ला बिल्डिंग पर जुलूस समाप्त होने पर सम्पूर्ण यातायात सामान्य कर दिया जायेगा ।
विक्रम एवं सीटी बसों का डायर्वजन प्लान
 
जुलूस के सर्वे चौक पहुँचने से पहले 3, 5, 8, 2 न0 विक्रम, प्रेमनगर व कैन्ट से आने वाले विक्रमों को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा –
 
3 न0 विक्रम,
रेसकोर्स चौक से वापस – रेसकोर्स पीएनबी तिराहे – आराघर टी- जक्शन ।
 
5 व 8 नं0 विक्रम – रेलवे गेट से वापस ।
 
2 न0 विक्रम,
सिटी बस व व्यवसायिक वाहन – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस ।
प्रेमनगर व कैन्ट विक्रम – बिन्दाल पुल से वापस ।
देहरादून की समस्त जनता से अपील है की यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डायवर्ट रूटों का प्रयोग कर देहरादून पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम ‘जय माला जैन मेमोरियल हेरिटेज क्विज’ का आयोजन –

 देहरादून : तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में स्वर्गीय  जय माला जैन जी की स्मृति में प्रथम…

5 seconds ago

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, जनसमस्याओं का समय पर करें समाधान; लोगों को न लगाने पड़ें दफ्तरों के चक्कर – myuttarakhandnews.com

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना…

6 minutes ago

पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत थलीसैंण में आयोजित हुआ कार्यक्रम, महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को…

7 minutes ago

पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित

पौड़ी- जनपद में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं…

28 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

स्वास्थ्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण  चिकित्सा…

49 minutes ago

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शवयात्रा, इस्तीफे की मांग –

 देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में शनिवार को ‘वोट…

1 hour ago