कल घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर, देहरादून शहर का रूट रहेगा डायवर्ट… – my uttarakhand news

उत्तराखंडजीवन शैली

Share0

देहरादूनवासियों के लिए काम की खबर है। दिनांक 30.03.2024 को श्री झण्डा जी आरोहण होना है। जिसके श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से संगतें गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचीं। ऐसे में श्री झण्डा जी आरोहण को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने रुट/डायवर्ट प्लान जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30.03.2024 को श्री झण्डा जी आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान-*बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया वाहन पूर्णतः वर्जित रहेगे।सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नही जायेगा। पीपलमंडी चौक से हनुमान चौक से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी वाहन नही भेजा जायेगा। वहीं कांवली रोड़ गुरुराम स्कूल रोड़ से किसी भी प्रकार का वाहन दरबार साहिब की ओर नही आयेगा।झण्डा आरोहण के समय बैण्ड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर कोई वाहन नही आयेंगे, उक्त मार्ग जीरो जोन रहेगा।वहीं बताया जा रहा है कि श्री झण्डे जी आरोहण के दृष्टिगत निम्न चौराहों / तिराहों / कटों से चौपहिया वाहनों का झण्डा बाजार की ओर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।सहारनपुर चौक – गऊघाट तिराहा – दर्शनी गेट – मोची वाली गली – तालाब के चारों ओर – भण्डारी चौक ( गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों ) पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा । यातायात के भारी दबाव होने के कारण निरजनपुर मण्डी से सहारनपुर चौक की ओर एंव बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जायेगा तथा लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मण्डी की ओर भेजा जायेगा।एसएसपी देहरादून ने श्री झण्डा जी आरोहण की सभी श्रद्वालुओ को हार्दिक शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि श्री झण्डा जी मेले में आने वाले सभी श्रद्वालुओ का देहरादून पुलिस हार्दिक अभिनंदन करती है, सभी श्रद्वालुओ से अनुरोध है कि मेले में आने के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिये चौपहिया वाहनो का प्रयोग न करे तथा श्री झण्डा जी आरोहण/ मेले के लिये पुलिस द्वारा जारी किये गये यातायात प्लॉन का पालन करते हुये देहरादून पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

30 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

51 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago