Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी अपना कुनबा बढ़ा रही है. इतना ही नहीं बीजेपी लगातार कांग्रेस में सेंध लगा रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता समेत अनुसूचित समाज के 100 से ज्यादा लोग बीजेपी में शामिल हुए. जिन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई.बीजेपी प्रदेश संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट ने बीजेपी कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में सदस्यता दिलाते हुए कहा कि सभी का बीजेपी में स्वागत है. अब वो सबसे पार्टी बीजेपी के हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. जो देश की सबसे बड़ी पार्टी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास हो रहा है. जिससे राज्य कई मुकाम हासिल कर रहा है. जिसका नतीजा है कि लोगों का बीजेपी से जुड़ाव हो रहा है.कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिलइस मौके पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को बीजेपी की टोपी पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया. इस दौरान कई लोगों को पार्टी में काम करने के लिए जिम्मेदारियां भी दी. साथ ही अपने बूथ पर काम कर उसे मजबूत करने को कहा गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता होता है. इसलिए अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में बीजेपी कार्यकर्ता पहले देश फिर दल की भावना से काम करता है. बता दें कि उत्तराखंड में लगातार कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…