देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को देखते हुए मां डाट काली मंदिर में 14 अप्रैल तक आम भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा कारणों से रविवार शाम पांच बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी गई। मंदिर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब लगातार दो दिनों तक भक्तों के दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
14 अप्रैल दोपहर 2 बजे के बाद खुलेंगे दर्शन
मंदिर समिति के अनुसार अब श्रद्धालु 14 अप्रैल को दोपहर दो बजे के बाद ही माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में केवल अधिकृत व्यक्तियों और सुरक्षा एजेंसियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी।
पीएम करेंगे दर्शन-पूजन
प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम के तहत दून पहुंचेंगे। इसी दौरान वह मां डाट काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पहली बार लगा दो दिन का प्रतिबंध
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। मंदिर के इतिहास में पहली बार दो दिनों तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
आज व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे योगी आदित्यनाथ
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले योगी आदित्यनाथ सोमवार को मां डाट काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और सुरक्षा व व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन के बाद रवाना होंगे।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। मंदिर परिसर, आसपास के मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…
देहरादून – – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…