देहरादून: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रदेश में भर्ती घोटालों और पेपर लीक को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड को पेपर लीक का “एपिसेंटर” बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसके जवाब में भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने लंबा बयान जारी कर कांग्रेस पर पलटवार किया।
अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी को उत्तराखंड की जनता और युवाओं को पूरा सच भी बताना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भर्ती घोटालों की शुरुआत कांग्रेस सरकारों के दौरान हुई। मालवीय ने तत्कालीन एन.डी. तिवारी सरकार के समय दरोगा और पटवारी भर्ती में कथित अनियमितताओं का उल्लेख किया। साथ ही हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में हुई यूकेएसएसएससी वीपीडीओ भर्ती, सिडकुल भर्ती, यूबीटीईआर और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की भर्तियों को लेकर भी सवाल उठाए।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस शासन में भर्ती प्रक्रियाओं पर लगातार सवाल उठे, जांच एजेंसियां लगीं, भर्तियां रद्द हुईं और युवाओं का भरोसा कमजोर हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय घोटालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
धामी सरकार की कार्रवाई का किया जिक्र
अमित मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में जब यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले का मामला सामने आया तो सरकार ने उसे दबाने के बजाय सख्त कदम उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया, 100 से अधिक कथित नकल माफियाओं को गिरफ्तार किया गया और भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाया गया। उनके अनुसार पिछले चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां मिली हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य पर राजनीति करने के बजाय कांग्रेस को अपने शासनकाल के भर्ती घोटालों पर जवाब देना चाहिए।
विजय बहुगुणा के कार्यकाल का नहीं किया जिक्र
हालांकि, अपने बयान में अमित मालवीय ने वर्ष 2012 से 2014 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे विजय बहुगुणा के कार्यकाल का उल्लेख नहीं किया। गौरतलब है कि विजय बहुगुणा पहले कांग्रेस में थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। उनके दौरे से पहले भर्ती घोटालों और पेपर लीक को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
Post Views: 5
Post navigation
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…