Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है. कुंभ नगरी में होने वाली इस बैठक को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ये पहली बैठक होने जा रही है.
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक आज: बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के सभी मंत्री हरिद्वार पहुंच चुके हैं. कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य मेला नियंत्रण भवन पहुंचेंगे, जहां कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी.
बैठक से पहले कैबिनेट सदस्यों ने की गंगा पूजा: हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं. कुंभ मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई काम किए जा रहे हैं. ऐसे में कैबिनेट बैठक में कुंभ की तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है. इसके साथ ही प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की नजर रहेगी.
हरिद्वार में अगले साल है कुंभ मेला: हरिद्वार में कैबिनेट बैठक होने को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर भी इस बैठक पर नजरें टिकी हैं. हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और प्रदेश के लिए क्या अहम निर्णय लिए जाते हैं, इसका खुलासा कैबिनेट की बैठक के बाद ही होगा. फिलहाल, गंगा पूजन के बाद सभी की निगाहें मेला नियंत्रण भवन में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

1 hour ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

1 hour ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

1 hour ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

2 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

5 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

5 hours ago