भाजपा महानगर द्वार आयोजित की गई लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 21 फरवरी 2024 को देहरादून महानगर कार्यालय पर अंबेडकर नगर मंडल की लाभार्थी कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 साल की सरकार में केंद्र सरकार के द्वारा एवं प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित करने का काम हमारी सरकार ने किया है आज जहां देश विकास की गति में आगे बढ़ रहा है वही हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सभी लाभार्थियों से हम लोगों को संपर्क कर समन्वय स्थापित करना है साथ ही लाभार्थियों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी का सरल ऐप पर इसको अपडेट करना है हम लोगों ने इस लाभार्थी अभियान के मंडलों के संयोजक और सहसंयोजक बनाए हैं जिनको कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर लाभार्थियों तक संपर्क करना है। साथ ही हम लोगों को सभी लाभार्थियों से मिलकर आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका बन सके और वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत कर सकें इसके लिए उनसे लगातार संपर्क बनाए रखना है ताकि आने वाले समय में जब लोकसभा के चुनाव हो तो माननीय नरेंद्र मोदी के पक्ष में सभी वोट करें और इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। यह लाभार्थी संपर्क अभियान 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा इसी बीच हम सब लोगों को लाभार्थियों से संपर्क बनाना है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी कार्यक्रमों एवं मुख्य वक्ता का स्वागत अभिनंदन किया और यह आश्वासन दिलाया कि हमारा मंडल सभी लाभार्थियों से संपर्क कर जागरूकता के साथ सरल ऐप पर अपडेट करेंगे।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी अंकुर जैन वैभव अग्रवाल सौरभ नौटियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप, – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…

4 minutes ago

Dhami Cabinet Clears ₹7,412 Crore Supplementary Budget | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand Cabinet, chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, approved approximately 26 proposals during…

16 minutes ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

60 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

1 hour ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

1 hour ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

2 hours ago