Categories: hindiUttarakhand

युवा और नए चेहरों पर दांव; उत्तराखंड में सत्ता विरोधी माहौल से निपटने भाजपा ने कर ली बड़ी तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बिना इजाजत रोड शो को लेकर बैकफुट में हैं और रावत को मनाने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर भाजपा ने बड़ी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में सत्ता विरोधी माहौल की काट के लिए भाजपा इस बार कई सीटों पर नए चेहरों को लाने की तैयारी में है।
पार्टी की राज्य में तैनात की गई संगठन प्रभारियों व सह प्रभारियों की टीम जहां संगठन को चुनावी मोड में लाने की रणनीति बना रही है, वहीं नए युवा चेहरों को भी खोज रही है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। छोटा राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड की राजनीतिक तासीर काफी बड़ी रही है। उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद राज्य की सत्ता भाजपा और कांग्रेस के बीच बंटती रही है। अभी भाजपा लगातार दूसरे कार्यकाल में सत्ता में है।
राम माधव जमीनी फीडबैक ले रहेऐसे में पार्टी रणनीतिकार सत्ता विरोधी माहौल का आकलन व उसकी काट की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य में संगठन प्रभारियों की तीन सदस्यीय टीम प्रभारी राम माधव , सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज राज्य का जमीनी फीडबैक हासिल कर रहे हैं।
नए चेहरों को मिल सकता है टिकटसूत्रों के अनुसार, इस बार कई सीटों पर नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। पार्टी के प्रभारी संपर्क व संवाद के दौरान संभावित चेहरों खासकर युवाओं पर भी नजर रख रहे हैं, जो बदलाव की प्रक्रिया में आगे लाए जा सकते हैं। इनमें युवा मोर्चा व अन्य मोर्चों के साथ प्रदेश संगठन में सक्रिय युवा चेहरों की संभावित दावेदारी को भी कसौटी पर कसा जाएगा।
भाजपा करेगी विधानसभा प्रभारियों की घोषणाविधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भाजपा जल्द सभी विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति करने जा रही है। प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन में इन प्रभारियों की सबसे अहम जिम्मेदारी होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अक्तूबर में ही विस प्रभारियों की नियुक्ति का काम शुरू हो जाएगा। विस प्रभारी के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही संघ के पूर्णकालिक सदस्यों को तैनाती दी जाएगी। इनका काम नेताओं के साथ समन्वय से चुनाव प्रबंधन होगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विस प्रभारियों की तैनाती की कवायद शुरू की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

3 minutes ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

10 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

17 minutes ago

दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी..   – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…

23 minutes ago

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…

4 hours ago

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे…

4 hours ago