Advertisement
देहरादून, व्हाट्सएप ने आज अपने प्राइवेसी कैंपेन के तहत एक अनोखा म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया, जिसमें अभिनेता अभय देओल नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मशहूर गाने “ओए लकी लकी ओए” का म्यूजिकल रीमेक है। इसका मकसद लोगों को व्हाट्सएप पर होने वाले स्कैम्स से बचने के तरीके समझाना और जागरूक बनाना है। इस कैंपेन का उद्देश्य लोगों को न केवल जागरूक करना है, बल्कि व्हाट्सएप के सेफ्टी टूल्स का इस्तेमाल करने की आदत भी विकसित करना है, ताकि यूजर्स हर स्थिति में ऑनलाइन सुरक्षित रह सकें।
बीबीडीओ इंडिया के साथ मिलकर बनाए गए इस कैंपेन में पुरानी यादों का सहारा लेकर लोगों को स्कैम के बारे में जागरूक करने की कोशिश की गई है।
इस कैंपेन के लॉन्च पर अभिनेता अभय देओल ने कहा, “’ओए लकी लकी ओए’ की पुरानी यादों को नए और मजेदार अंदाज में पेश करना एक शानदार अनुभव रहा। इस लोकप्रिय गाने पर फिर से काम करना और इसे एक खास मकसद के साथ जीवंत होते देखना वाकई बहुत खास था। व्हाट्सएप के साथ जुड़ना इसे और भी अर्थपूर्ण बनाता है, क्योंकि हम केवल मनोरंजन नहीं कर रहे, बल्कि लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस म्यूजिक का पूरा आनंद लेंगे और इससे उन्हें स्कैम से बचने के लिए जरूरी टिप्स भी मिलेंगे!”
इस मौके पर मेटा के कंज्यूमर मार्केटिंग डायरेक्टर व्योम प्रशांत ने कहा, “आज की ऑनलाइन दुनिया में प्राइवेसी और सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमारा लक्ष्य यही है कि व्हाट्सएप पर जो भी हो, उसमें यूजर की सुरक्षा सबसे अहम रहे। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो लोगों के दिलों को छूए और उन्हें व्हाट्सएप के सेफ्टी टूल्स का इस्तेमाल करने की आदत डाल सके। ‘ओए लकी’ का यह नया वर्जन इसी उद्देश्य को पूरा करता है।”
म्यूजिक वीडियो के रचनात्मक पहलू पर बात करते हुए, बीबीडीओ इंडिया के जोसी पॉल ने कहा, “हमारा लक्ष्य लोगों को यह सिखाना था कि वे व्हाट्सएप की प्राइवेसी और सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल करके कैसे स्कैम्स से बच सकते हैं। ‘ओए लकी! लकी ओए!’ जैसे मशहूर बॉलीवुड गाने को नए अंदाज में पेश करने का हमारा विचार संगीत की ताकत के जरिए एक मजबूत संदेश देना था, जो लोगों को रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटने में मदद कर सके। निर्देशक निखिल राव, कोरियोग्राफर रूएल और अभिनेता अभय देओल ने स्कैम अलर्ट को इतने दिलचस्प और अनोखे तरीके से पेश किया है, इसके लिए हम उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।”
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…