Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

सावधान : चालान की एपीके एप्लीकेशन भेज उड़ा ली जमापूंजी। – पर्वतजन

            कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
नैनीताल जनपद के हल्द्वानी निवासी वृद्ध के खाते से साइबर ठगों ने 22.93 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली, जब पीड़ित ने मोबाइल चेक किया तो पता चला कि कुछ दिन पहले उनके वाट्सएप पर एक आरटीओ चालान एपीके फाइल इंस्टाल होने के बाद ही उनका मोबाइल हैक कर रुपये निकाले गए है, उन्होंने साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत्त कर जांच शुरू कर दी है, हल्द्वानी स्थित जज फार्म निवासी वृद्ध ने साइबर थाना पुलिस को तहरीर में लिखा कि उनका एचडीएफसी बैंक शाखा हल्द्वानी में बचत खाता है, 14 दिसंबर की शाम उनके मोबाइल पर कई प्रकार के ओटीपी एवं अन्य मैसेज आए थे, जिसमें कुछ ड्रीम 11 के भी थे, कुछ समय बाद जब उन्होंने मैसेज चेक किए तो एक मैसेज उनके खाते से रुपये कटने का था, ठगी की आशंका होने पर उन्होंने एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अपना खाता लाक करा दिया, 15 दिसंबर को जब वह बैंक गए और अपनी स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि उनके खाते से लिंक 21 लाख रुपये की एफडी 11 दिसंबर को ब्याज समेत अज्ञात ने तुड़वाकर अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए थे, इसके अलावा उनके खाते में पहले से ही 1.10 लाख रुपये का बैलेंस भी था, जिससे उनके खाते में 2293855 रुपये हो गए थे, पीड़ित ने आरोप लगाया कि 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक उनके खाते से 12 ट्रांजेक्शन के माध्यम से रुपये निकाले गए है, घटना के बाद जब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो पता चला कि नौ दिसंबर को उनके वाट्सएप पर आरटीओ चालान नाम की एपीके फाइल इंस्टाल हुई थी, जिस कारण उनका मोबाइल हैक कर जमा पूंजी उड़ा ली गई।
 

 

Exit mobile version