हरिद्वार से लौटते वक्त हुआ हादसा, तीन अन्य घायल
देहरादून। देहरादून के भानियावाला फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब स्प्लेंडर बाइक पर सवार पांच कांवड़िए हरिद्वार से देहरादून की ओर आ रहे थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो को दून अस्पताल और एक को सीएचसी डोईवाला भेजा गया है।
डोईवाला कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सभी कांवड़िए देहरादून के रायपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…
Forest Fire Alert: नैनीताल और हल्द्वानी में आपात प्रतिक्रिया की मॉक टेस्टिंग, यहां जाने पूरी…
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…