प्रदेश भ्रमण में छाए भरत सिंह चौधरी, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश – my uttarakhand news

हरिद्वार/कुमाऊं।उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (ग्राम्य विकास, MSME, खादी एवं ग्रामोद्योग) श्री भरत सिंह चौधरी ने अपने प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार, जसपुर, काशीपुर, किच्छा एवं खटीमा का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार और कुमाऊं क्षेत्र पहुंचे चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड जैसे युवा राज्य का नेतृत्व एक ऊर्जावान नेता मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को सौंपा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।
किच्छा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एम्स (AIIMS) की स्थापना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से संभव हो पाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को “जौहरी” और मुख्यमंत्री धामी को “नायब हीरा” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
कैबिनेट मंत्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, राज्य मंत्री (अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष) मुकेश, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल सहित मंडल, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago