भारतीय जैन मिलन निकालेगा गांधी जयन्ती पर मैराथन शांति मार्च – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून, भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष में गांधी जयन्ती पर मैराथन शांति मार्च निकाला जायेगा, भगवान महावीर के संदेश जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस उद्देश्य को लेकर भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 द्वारा 108 मुनि उपाध्याय श्री विकसंत सागर जी मुनिराज जी के सानिध्य में जैन धर्मशाला में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुनि श्री विकसंत सागर जी कार्यक्रम के बारे में बताया कि भगवान महावीर के 2550 में निर्वाण् वर्ष पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 2 अक्टूबर 2024 को संपूर्ण भारत की 1500 शाखों के माध्यम से विश्व शांति और स्वास्थ्य कामना से पूरा देश दौड़ेगा और शांति मार्च करेगा lउन्होंने कहा कि भगवान महावीर किसी विशेष के महावीर ना हो कर जन- जन के महावीर हैं, उनके उपदेश संदेश अहिंसा, जियो और जीने दो, जल ही जीवन है, वनस्पति में भी जीव है, पर्यावरण सुरक्षा आदि पर भगवान महावीर ने केवल ज्ञान प्राप्त करके अहिंसा की पूर्णता प्राप्त की l अहिंसा परमो धर्म कहकर अहिंसा को परम धर्म और हिंसा का अधर्म बताया l उनका कहना था कि पाप से घृणा करो पापी से नहीं, अहिंसा चोरी न करना सत्य ब्रह्मचर्य अपरिग्रह उनके मूल पांच अणुव्रत थे, महावीर ने जीने की कला सिखाई एकांतवाद के बजाय महावीर अनेकांतवाद में विश्वास रखते थे, वर्तमान परिवेश में विश्व शांति के लिए महावीर के संदेश शांति भाईचारा अहिंसा एवं अनेकांतवाद वास्तव में प्रासंगिक है l भगवान महावीर का संदेश नवचेतना तथा जन कल्याण की भावना को जागृत करने में समर्थ है आज विश्व में जो भारी अशांति परस्पर विरोध विद्यमान है इस भावना को लेकर विश्व शांति की कामना व प्रत्येक जीव रक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता को लेकर 2 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे गांधी रोड प्रिंस चौक जैन धर्मशाला से शांति मार्च मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया हैकार्यक्रम की जानकारी देते हुए संजय जैन एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि यह यात्रा गांधी रोड से रेलवे स्टेशन, त्यागी रोड से होते हुए प्रिंस चौक जैन धर्मशाला पर समाप्त होगी कार्यक्रम का संयोजन संदीप जैन ने किया lप्रेस वार्ता में नरेश चंद जैन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय मंत्री डॉ. संजय जैन, सुरेश चंद जैन, संजीव जैन, संदीप जैन, आरके जैन, सचिन जैन, राजीव जैन, अंकुर जैन आदि मौजूद रहे l

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

1 hour ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

11 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

11 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

11 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

11 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

15 hours ago