Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

हाथी की सवारी करेंगी भावना पाण्डेय , हरिद्वार से उतरेंगी मैदान में!

हाथी की सवारी करेंगी भावना पाण्डेय , हरिद्वार से उतरेंगी मैदान में!
भावना पाण्डे होगी बसपा में शामिल।
बेशक कांग्रेस ने अभी तक हरिद्वार से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया। लेकिन यह तय हो गया है कि भावना पांडेय बसपा के टिकट पर हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगी। बसपा नेताओं के साथ गुरुवार को हरिद्वार में हुई बैठक के बाद भावना पांडेय को हरिद्वार से पार्टी प्रत्याशी बनाने पर सहमति बनी। गौरतलब है कि भावना पांडेय बीते साल से हरिद्वार से चुनाव लड़ने की तैयरियों में जुटी है।भावना ने खबर की।पुष्टि करते हुए कहा कि वे हरिद्वार से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। भाजपा की तरफ से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बसपा का कांग्रेस व भाजपा से मुख्य मुकाबला रहेगा। और हरिद्वार की जनता एक महिला को जिताकर इतिहास रचेगी। अभी तक भावना जनता कैबिनेट पार्टी से जुड़कर चुनाव प्रचार कर रही थी। भावना पांडेय ने कहा कि उनकी मुख्य जंग दलाल प्रवृति के लोगों से है। इस चुनाव में दलालों के कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा।

Exit mobile version