लोक संस्कृति से सराबोर भिटौली कार्यक्रम, बच्चों और कलाकारों ने जीता दिल – my uttarakhand news

Share0

देहरादून, कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, शिवालिक रेंज, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की माजरा शाखा, देहरादून द्वारा भिटौली कार्यक्रम   का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कुमाऊँनी गणेश वंदना की मनोहारी प्रस्तुति के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन कार्यकारिणी के मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ संरक्षक एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “फूलदेई छम्मा देई” कार्यक्रम ने पारंपरिक संस्कृति की मधुर झलक प्रस्तुत की। पहाड़ी संगम ग्रुप द्वारा “कोरी काकड़ बनायो रैता”, गुरुद्वारा ग्रुप द्वारा “त्वै देवी फूल चंढूंला”, टर्नर रोड ग्रुप द्वारा “कै फूला सजन का फूला” तथा सी-23 टीम द्वारा “हिट शीला घूम आली गरुड़ ला” की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिभा पाठक एवं विशिष्ट अतिथि ममता पंत, रमेश चंद्र खंतवाल और जितेंद्र लिगवाल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।इस अवसर पर माजरा शाखा के मुख्य संरक्षक तारा चंद, वरिष्ठ संरक्षक डी. के. पाण्डेय, मुख्य सलाहकार धर्मानंद जोशी, सचिव नवीन चन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष टी. आर. जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी. एस. पंत, उपाध्यक्ष हेमा परिहार एवं योगेश पांडे, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव उमा पाटनी, सह सचिव अनिल शाह, डी. एस. पपोला, पुष्कर सामंत, अशोक परिहार, किशन भैसोड़ा, पी. पी. सिंह, प्रेमा तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…

43 minutes ago

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे…

1 hour ago

पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज

अपर चोपड़ा की पार्किंग एक माह में पूरी करने के निर्देश, हेरिटेज संग्रहालय और वीर…

1 hour ago

निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में 52 वर्षीय…

2 hours ago

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य…

2 hours ago