गौरीकुंड मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरा बड़ा बोल्डर, दो की मौत

घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश जनजीवन पर कहर बनकर टूट रही है। पहाड़ों से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने से सड़कें बाधित हो रही हैं और हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में एक यात्री वाहन पर बड़ा बोल्डर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा वाहन अचानक भूस्खलन क्षेत्र में फंस गया और ऊपर से भारी चट्टान सीधे वाहन पर आ गिरी। हादसे के वक्त वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतक:
रीता (30), पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी
चंद्र सिंह (50), पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी
गंभीर रूप से घायल:
नवीन सिंह रावत (35), पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी – रेफर
ममता (29), पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी – रेफर
प्रतिभा (25), पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी
प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्टमौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। स्थिति को देखते हुए प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि फिलहाल मानसून अपने चरम पर है और अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

4 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

9 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

10 hours ago