देहरादून : देहरादून में एक बड़ा सड़क हादसा घटित हो गया , जब एक बस खाई में गिर गई जिसमें 30 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं. इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है। हादसे में अनेक यात्री घायल हैं। हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की ये बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह CCR देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि क्वानू, मीनस रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं. इस सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।
दूसरे वाहन को पास देते हुए हादसा
हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC की जो बस खाई में गिरी है उसका नंबर एचपी66 ए 2588 है. बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी।प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है। पास देते समय ड्राइवर ने बस को सड़के ज्यादा बाहर काट दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है।
देहरादून बस हादसे के वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। बस खाई में गिरकर उल्टी हो गई, जिससे लोग इसके अंदर ही फंस गए।
Post Views: 2
Post navigation
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…