उत्तराखंड: देहरादून में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित संस्कार वर्ल्ड स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना बड़ा था कि मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।
सबसे राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में बच्चे मौजूद नहीं थे। सुबह बस सड़क किनारे खाली खड़ी थी और उसमें केवल चालक मौजूद था। बस खाई में गिरते ही चालक ने फुर्ती दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है कि बस खाई में कैसे गिरी।
Post Views: 2
Post navigation
गैरसैंण: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का आगामी बजट सत्र इस वर्ष गैरसैंण में…
बहू के भाइयों ने बुजुर्ग सास को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी पुलिस हिरासत में |…
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच, दवा माफियाओं पर जिला…
देहरादून के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जानें धामी ने जनसभा में क्या…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के…
Haridwar: बच्चों से जबरन भीख मंगवाता था पिता, तंग आकर बेटे ने छोड़ा घर |…