Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हो गया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। नैनीताल जिले के बेतालघाट के पास मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इसी बीच आनन-फानन में आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन (UK04-CC-0495) ऊंचाकोट से महेंद्रनगर नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे।वहीं एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। बता दें कि चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।मृतकों के नाम :-1. विशराम चौधरी, 50 वर्ष2. अंतराम चौधरी, 40 वर्ष3. गोपाल बसनियत, 60 वर्ष4. उदयराम चौधरी, 55 वर्ष5. विनोद चौधरी, 30 वर्ष6. तिलक चौधरी, 45 वर्ष7. धीरज चौधरी, 45 वर्ष8. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल।घायलों का विवरण1 छोटू चौधरी उर्फ जनल2 शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…