ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेश के चंदेश्वरनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास सोमवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर से अचानक तेज आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद करीब चार सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिशें शुरू कीं और स्थिति पर काबू पाने के लिए संबंधित विभागों को सूचना दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार गैस रिसाव के चलते विस्फोट हुआ, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
घटना ने एक बार फिर अवैध गैस रिफिलिंग और सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…