लोहाघाट: उत्तराखंड के लोहाघाट में बड़ा हादसा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के पास बारात में शामिल एक गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच बारातियों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हैं। हादसे का कारण ड्राइवर का शराब के नशे में होना सामने आया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मरने वालों में दूल्हे की बहन और उनका बेटा भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दूल्हे के भाई को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के अनुसार, गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले में गणाई गंगोली के सेराघाट गांव से बबलू पंडा की बारात चम्पावत में पाटी ब्लॉक के बालातड़ी गांव आई थी। शादी के बाद गुरुवार रात बारात लौट रही थी।
इसी दौरान बाराकोट के समीप बागधार में बारात में शामिल बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, लेकिन अन्य वाहनों में सवार लोग इससे बेखबर रहे। काफी समय बाद भी वाहन नहीं लौटा तो तलाश शुरू हुई। शुक्रवार तड़के सूचना पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। सबसे पहले फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची, फिर पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को पहले उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया, जहां से जिला अस्पताल चम्पावत रेफर किया गया। चम्पावत के एसपी अजय गणपति ने बताया कि मेडिकल जांच में वाहन चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। हादसे में चालक भी घायल है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…