कुंजापुरी मंदिर के पास बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 5 की मौत – myuttarakhandnews.com

टिहरी: टिहरी जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नरेंद्रनगर के प्रसिद्ध कुंजापुरी मंदिर के पास गुजरात से आए श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 28 यात्री सवार थे।
ये हादसा सोमवार की दोपहर टिहरी जिले के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के पास घटित हुआ जब बस गुजरात से कंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। हादसे के दौरान बस में 28 यात्री सवार थे जिसमें से 5 लोगों की जान चली गई।
 
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद जिलाधिकारी, पुलिस टीम और आपदा प्रबंधन विभाग भी घटनास्थल पर पहुंच गया और रेस्क्यू अभियान तेज किया गया।
 
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार, अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।
 
बस गुजरात से आए यात्रियों को कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कराने जा रही थी। हादसे के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।स्थानीय प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Post Views: 5

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks