देवप्रयाग/ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के बड़ा हादसा हो गया। देवप्रयाग से पहले चिलडांग के समीप सुबह करीब पांच बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है। तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ के गोताखोरों और पुलिस जवानों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक लापता व्यक्तियों या वाहन का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है।
तेज बहाव बना चुनौती
गंगा में इस समय पानी का बहाव तेज है, जिससे रेस्क्यू कार्य में कठिनाई आ रही है। बावजूद इसके, टीमें लगातार नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चला रही हैं।
पहचान की कोशिशें जारी
पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों से सवार लोगों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Post Views: 2
Post navigation
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…
Forest Fire Alert: नैनीताल और हल्द्वानी में आपात प्रतिक्रिया की मॉक टेस्टिंग, यहां जाने पूरी…
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…