देहरादून: एसएसपी देहरादून की रणनीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पटेलनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 152 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी देहरादून ने सभी थाना क्षेत्रों में सख्त निर्देश दिए थे। इसी के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।
चेकिंग में पकड़ा गया तस्कर
इसी दौरान पुलिस टीम चन्द्रबनी से करीब 100 मीटर आगे, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में युवक शादाब पुत्र मुस्तकीम के पास से भारी मात्रा में स्मैक पाई गई।
तेजी से पैसे कमाने के चक्कर में बना तस्कर
पुलिस पूछताछ में शादाब ने बताया कि वह जल्दी पैसे कमाने और अपने ऊपर चढ़े उधार को चुकाने के लिए नशा तस्करी में जुड़ा था।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
गिरफ्तार शादाब के खिलाफ थाना पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उससे सप्लाई नेटवर्क और अन्य साथी तस्करों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Post Views: 6
Post navigation
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…