दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाय पी रहे युवक से मारपीट-लूट में दो दबोचे, 2 फरार की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, युवक से मारपीट व मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना राजपुर पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर उसके दो मोबाइल फोन छीनने और कार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार 06 मई 2026 को कैनाल रोड निवासी पुष्कर चंद ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वह साईं मंदिर के निकट चार दुकान क्षेत्र में चाय पी रहा था, तभी अनंत चौधरी और उसके साथियों ने पुराने पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ करते हुए उसके दो मोबाइल फोन भी छीन लिए।
तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई करते हुए अनंत चौधरी और मनप्रीत सिंह को काठ बंगला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में छीने गए आईफोन और सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पैसों के विवाद के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में घटना में दो अन्य युवकों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में अनंत चौधरी निवासी मुजफ्फरनगर (हाल निवासी रायपुर, देहरादून) और मनप्रीत सिंह निवासी अमरोहा (हाल निवासी नालापानी चौक, देहरादून) शामिल हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी आईटी पार्क उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, उपनिरीक्षक अनित कुमार, कांस्टेबल रविंद्र और कांस्टेबल विशाल शामिल रहे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

37 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

58 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago