आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, कच्ची शराब के साथ महिला दबोची –

 
ऋषिकेश,। अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से  रूसा फार्म क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक महिला को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने महेंद्र कौर पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रूसा फार्म, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 17 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब थी। इस प्रकार कुल करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई।
आबकारी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश तथा आबकारी कांस्टेबल अर्जुन सिंह, अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम और रेशमा शामिल रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 minute ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

23 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

46 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago