देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने देहरादून में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। बुधवार, 21 अक्टूबर को यमुना कॉलोनी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान चकराता रोड स्थित एडीज बेकरी से हेज़लनट चॉकलेट केक और क्रीम के नमूने लिए गए। इसके अलावा प्रिंसटिन ब्रांड के पैक्ड फूड सिरप का नमूना भी जांच के लिए सील कर प्रयोगशाला भेजा गया।
आयुक्त विनय शंकर पांडे के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एडीज बेकरी में जांच के दौरान पानी की गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस से जुड़े दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं मिले। विभाग ने प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
तमटारा कैफे की रसोई और स्टोर में मिली गंदगी
निरीक्षण अभियान के दौरान तमटारा कैफे की रसोई और स्टोर में गंदगी मिलने का मामला भी सामने आया। विभाग के अनुसार, प्रतिष्ठान को स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होने तक रसोई का संचालन स्थगित रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इनका अनुपालन नहीं किया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 55 और 58 के तहत वाद दायर करने की स्वीकृति दी गई है। विभाग अगले कार्यदिवस में न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी, देहरादून के न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी कर रहा है।
लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
FDA के अनुसार, एडीज बेकरी से लिए गए केक, क्रीम और पैक्ड फूड सिरप के नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूने अधोमानक या असुरक्षित पाए जाते हैं, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।
जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विनय शंकर पांडे
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूनों की जांच तेज की गई है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभाग का कहना है कि त्योहारी सीजन में बेकरी उत्पादों, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…