रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नर्सिंग होम-क्लीनिक सील; संचालकों में मचा हड़कंप – myuttarakhandnews.com

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई नर्सिंग होम और क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य निजी अस्पताल और क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप मच गया।
 
यह कार्रवाई रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण कार्यालय के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के निर्देशन में की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के साथ मौके पर मौजूद वास्तविक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कुछ संस्थानों में विभाग को उपलब्ध कराई गई चिकित्सकों की सूची के अनुसार संबंधित चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद विभाग ने संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं और संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों की जांच की। नियमों के अनुपालन में कमी पाए जाने पर टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया।
 
एसीएमओ राजेश कुंवर ने कहा कि पंजीकरण के आधार पर संचालित होने वाले संस्थानों में नियमों का पालन, चिकित्सकों की उपलब्धता और निर्धारित मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
 
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभाग की टीम अन्य नर्सिंग होम, क्लीनिक और निजी स्वास्थ्य संस्थानों का भी निरीक्षण कर सकती है। विभाग की कार्रवाई ने संचालकों को अपने रिकॉर्ड और संस्थान की व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखने का संदेश दिया है।
निरीक्षण टीम में डॉ. राव, सहायक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी अंशु तोमर और जूनियर असिस्टेंट सोहेल शामिल रहे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

4 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

5 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

12 hours ago