फर्जी आधार बनाकर “मोहम्मद जैद” नाम से रह रहा था आरोपी, तीन शहरों में बदलता रहा ठिकाने
रुद्रपुर। कुंडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुहैल उर्फ सोनू पुत्र शमीम अहमद (39 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाकर “मोहम्मद जैद” नाम से जसपुर, कुंडा और काशीपुर में किराए पर रह रहा था।
वादी फईम अहमद की मोबाइल शॉप से 12 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 एलसीडी और 1 साउंड बॉक्स चोरी की गई थी। मुकदमा अपराध संख्या 336/2025 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 8 मोबाइल, 1 सैमसंग एलसीडी, 1 साउंड बॉक्स बरामद हुए। आरोपी ने बाकी मोबाइल और लैपटॉप अपने साथी नौशाद आलम को बेचे थे, जो फिलहाल फरार है।
आरोपी सुहैल उर्फ सोनू बिजनौर का हिस्ट्रीशीटर संख्या-84ए है, जिस पर एनडीपीएस, गैंगस्टर और आयुध अधिनियम सहित 6 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सहित नौ सदस्य शामिल रहे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने टीम को सराहना करते हुए फरार अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
देहरादून, । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मेहूंवाला में आगामी 15 दिनों के भीतर प्रसव सेवाएं…
देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर के परिसर में शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग…
भीमताल/नैनीताल: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्टेट पूल में करियर काउंसिलिंग विशेषज्ञ के रूप…
विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र नव चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई…
देहरादून। उत्तराखंड के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को आपदा के लिहाज से सुरक्षित और…
पात्र छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार न करें, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर समय से पूरा…