देहरादून। उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने बीते चार दिनों में व्यापक कार्रवाई करते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त शिकंजा कसा है।
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 41 लोगों सहित कुल 114 असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया।
अभियान के दौरान वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में 47 वारंटियों सहित कुल 65 वांछित अभियुक्तों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने जनपद में 1621 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन भी किया। सत्यापन न कराने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर 645 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि अवैध असलहे के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान 886 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि ड्रंक एंड ड्राइव एवं रैश ड्राइविंग के मामलों में 88 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 199 वाहनों को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने होटल, ढाबा, बार और पबों में भी औचक निरीक्षण अभियान चलाया। कुल 300 प्रतिष्ठानों की जांच में नियमों के उल्लंघन पर 6 संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, 2 प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से बंद कराया गया और 24 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…