उत्तराखंड:जिले के बड़े बकायदारों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बकायदारों की संपति को कर्क कर सील कर दिया है। ये कार्रवाई राजस्व वसूली अभियान के तहत की गई।
जिले के बड़े बकायदारों के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रुख जारी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर राजस्व वसूली अभियान के तहत तहसील सदर क्षेत्र में प्रशासन ने तीन बड़ी संपत्तियों को कुर्क कर सील किया है। कार्रवाई एसडीएम (न्याय) कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा की गई थी।
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मैसर्स साई कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स के स्वामी राजीव त्यागी की संपत्ति जो कि 196/3-1 राजपुर रोड पर स्थित थी।इस विस्प्रिंग विला में एक 4 बीएचके फ्लैट को सील किया। बताया गया कि इस फर्म पर 3.41 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली बकाया है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में डीएचएफएल प्रमेसिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का कार्यालय कुर्क कर सील कर दिया गया। इस पर 33.83 लाख रुपये और 10 प्रतिशत संग्रह व्यय की वसूली बकाया है।
तीसरे मामले में मैसर्स ओपीजी टीवी के संचालक प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। राजपुर रोड स्थित कृष्णा होम में उनका एक फ्लैट सील किया गया। इस पर लगभग 20.10 लाख रुपये की बकाया राशि दर्ज है।
डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी बड़े बकायदारों से राजस्व की वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बकायेदार निर्धारित समय में भुगतान नहीं करते, तो उनकी संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्क किया जाएगा।
प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि सरकारी राजस्व की वसूली में किसी तरह की ढिलाई न रहे।
Post Views: 6
Post navigation
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…