रामनगर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 480 टिन लीसा से भरा कैंटर पकड़ा; चालक फरार, परिचालक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बन्नाखेड़ा रेंज की टीम ने अवैध लीसा परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के 480 टिन लीसा से भरे एक कैंटर को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि परिचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग ने वाहन और बरामद लीसा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के अनुसार, बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैंटर संख्या UK19CA0856 रानीखेत-भिकियासैंण से बेतालघाट होते हुए रामनगर की ओर आ रहा है और उसमें अवैध रूप से लीसा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद बन्नाखेड़ा, बैलपड़ाव, नया गांव और बरैनी क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।
करीब साढ़े दस बजे नया गांव में जांच के दौरान संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया। वन कर्मियों ने वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन तेज गति से बरैनी की ओर दौड़ा दिया। वन विभाग की टीम ने बरैनी रेंज के कर्मचारियों के साथ उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक ने नया गांव-बरैनी मोटर मार्ग पर जंगल के किनारे वाहन छोड़ दिया और परिचालक के साथ भागने लगा।
 
 
 
वन कर्मियों ने पीछा कर परिचालक को मौके से पकड़ लिया, जबकि चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर ऊपर फूड कैट लदे मिले। इन्हें हटाने पर काली पन्नी से ढके 480 टिन लीसा बरामद हुए। पूछताछ के दौरान परिचालक लीसा के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
 
वन विभाग ने कैंटर और बरामद लीसा को विभागीय अभिरक्षा में लेकर रेंज कार्यालय बन्नाखेड़ा भेज दिया है। फरार चालक की तलाश जारी है और मामले में वन अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 
डीएफओ तराई पश्चिमी प्रकाश आर्या ने कहा कि अवैध रूप से लीसा परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। बिना वैध प्रपत्रों के लीसा का परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago