रुद्रपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमला – पर्वतजन

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 63.38 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए जब आरोपियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
यह कार्रवाई 1 फरवरी 2026 को की गई, जब एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ-साथ नशा विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी की एक गली में संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भागने लगे।

 
पुलिस के अनुसार भागने वालों में नाजिम उर्फ नदीम भी शामिल था, जो पहले पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है। पीछा किए जाने पर नाजिम ने एक काली पन्नी फेंक दी और फरार हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपियों और कुछ महिलाओं ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पथराव के दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डेय के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
घटनास्थल से पुलिस ने हसीना नामक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 28 वर्ष है और वह सुभाष कॉलोनी, वार्ड 29 की निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पारदर्शी पन्नी में रखा मादक पदार्थ बरामद किया गया। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में यह पदार्थ स्मैक पाया गया, जिसका वजन 63.38 ग्राम निकला।
 
पूछताछ में हसीना ने खुलासा किया कि स्मैक उसका देवर नाजिम लाकर देता था। इस मामले में नाजिम उर्फ नदीम, शाहरुख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल सहित कई अन्य महिला-पुरुष आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
 
पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नशा तस्करी के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sapna Rani

Recent Posts

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

15 minutes ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

23 minutes ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

26 minutes ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

37 minutes ago

HNBGU VC plants saplings at Kedarnath Dham, urges tourists to protect environment

By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…

48 minutes ago

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

59 minutes ago