Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 25 IAS और 13 PCS अधिकारियों के तबादले – Uttarakhand

Major administrative reshuffle in Uttarakhand, 25 IAS and 13 PCS officers transferredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में शासन ने विभिन्न विभागों में कार्यरत आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है और कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।जारी आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वित्त, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त के पद से मुक्त कर दिल्ली में मुख्य स्थानिक आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त और तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को उनके वर्तमान विभागों के साथ वित्त और कृषि उत्पादन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।शिक्षा विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। अपर सचिव अभिषेक रूहेला को शिक्षा महानिदेशक बनाया गया है, जबकि झरना कमठान को इस पद से हटाकर अपर सचिव वित्त बनाया गया है। सचिव शैलेश बगौली को गृह विभाग के साथ अब कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।राजस्व और पंचायत विभागों में भी फेरबदल हुआ है। सचिव चंद्रेश कुमार से राजस्व परिषद का प्रभार वापस लिया गया है, और सचिव रणवीर सिंह चौहान को राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को आयुष व आयुष शिक्षा विभाग सौंपा गया है।अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल में सचिव कौशल विकास सी. रविशंकर को वन विभाग, डॉ. वी. षणमुगम को निदेशक ऑडिट, और विनोद कुमार सुमन को राज्य संपत्ति से मुक्त कर निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई है। बाध्य प्रतीक्षा में रहे श्रीधर बाबू अद्दांकी को नियोजन का कार्यभार सौंपा गया है।PCS अधिकारियों में प्रमुख बदलावों में बंशीलाल राणा को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन, राम दत्त पालीवाल से मंडी निदेशक का प्रभार हटाकर डॉ. आरएस टोलिया को उत्तराखंड प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रसिंह धर्मशक्तू को समाज कल्याण निदेशक बनाया गया है। सचिवालय सेवा में सुरेंद्र सिंह रावत को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव पद से हटाया गया है और यह जिम्मेदारी अब पीसीएस विप्रा त्रिवेदी को दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

27 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

34 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

40 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago