Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 अधिकारी बदले, 5 जिलों के DM स्थानांतरित – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 18 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों समेत कुल 44 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस व्यापक फेरबदल में प्रदेश के पांच जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं।
प्रमुख अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव-वंदना से नैनीताल जिलाधिकारी की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें कृषि एवं उद्यान विभाग का महानिदेशक तथा नियोजन विभाग में अपर सचिव का दायित्व दिया गया है।नैनीताल के नए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जो अब तक मुख्यमंत्री के अपर सचिव का दायित्व संभाल रहे थे, उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।चमोली के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी को हल्द्वानी में समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है।अल्मोड़ा के पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डे को सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग में अपर सचिव और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है।पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी को शहरी विकास विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आकांक्षा कोंडे, जो बागेश्वर की नई जिलाधिकारी होंगी, अब तक हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।सचिव दिलीप जावलकर को ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग और मुख्य परियोजना निदेशक-ग्राम्य विकास समिति- ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (सीपीडी-यूजीवीएस-आरईएपी) की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वह अब भी सचिव वित्त, निर्वाचन, जलागम और निदेशक, आडिट का दायित्व संभालते रहेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

21 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

43 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago