Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, उमा सिसोदिया पर भी एक्शन – Uttarakhand

Big setback to Aam Aadmi Party in Uttarakhand, state vice president resigns, action also taken on Uma Sisodiaइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा आप के प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल और शहर प्रभारी रोहित मेहरोलिया को भेज दिया है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि निजी कारणों की वजह से वे आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं.वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी आजाद अली और आप प्रदेश पदाधिकारी उमा सिसोदिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 3 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने निष्कासन की घोषणा करते हुए कहा कि आप उत्तराखंड के प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की संस्तुति पर प्रदेश के दो पदाधिकारियों उमा सिसोदिया और आजाद अली पर गैर जिम्मेदारी पूर्ण रवैये और पार्टी में लगातार निष्क्रियता के चलते आप की प्राथमिक सदस्यता से तीन सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है.उन्होंने कहा इससे पूर्व भी प्रदेश नेतृत्व की ओर से दोनों ही लोगों को एक नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन दोनों नेताओं ने कोई जवाब तय समय पर प्रदेश कार्यालय में जमा नहीं कराया. इसके बाद पार्टी ने कठोर निर्णय लेते हुए उमा सिसोदिया और आजाद अली को निष्कासित किए जाने का निर्णय लिया है. निष्कासन के दौरान दोनों नेता उत्तराखंड का नाम, पद, लेटर हेड पहचान पत्र का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. एसएस कलेर ने कहा वर्तमान में पार्टी रोजाना राज्य में सैकड़ो की संख्या में लोगों को जोड़ने का काम कर रही है. संगठन निश्चित तौर पर लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में यदि कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होता है तो उसके खिलाफ पार्टी की ओर से कठोर निर्णय लिए जाएंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में 23 से 29 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, लेकिन केवल इन युवाओं के पास मौका – myuttarakhandnews.com

चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…

5 hours ago

उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद करने से इनकार – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…

5 hours ago

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…

6 hours ago