विकासनगर। देहरादून पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पांवटा साहिब की ओर से आ रहे संदिग्ध छोटा हाथी वाहन (एचआर-47-एच-9508) को रोककर तलाशी ली गई।
वाहन में सवार तीनों युवक पुलिस को परिवहन की जा रही सामग्री के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी के दौरान वाहन से 9 वन ब्रांड की 120 पेटी चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक जय सिंह, अमित कुमार और मंजीत को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी कुडल, थाना जोई, जिला भिवानी (हरियाणा), अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी भिवानी तथा मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी सऊवास, थाना चरखी दादरी (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा संख्या 188/26, धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The third session of Uttarakhand Vidhan Sabha for the year…
देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…
हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…
लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…
हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…